Home Featured तार बदली कार्य को लेकर शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।
Featured - मुख्य - April 25, 2025

तार बदली कार्य को लेकर शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: 26 अप्रैल शनिवार को डीएमसीएच विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी फीडर नंबर 01 में तार बदली का कार्य होगा। इसके लिए न्यू सर्जिकल बिल्डिंग से जंपर खोलकर काम किया जाएगा।

Advertisement

इस कारण सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बंद रहने से गुरुकुल स्कूल, पोस्टमार्टम ऑफिस, डीएमसीएच प्राचार्य कार्यालय, वेदांता एमआरआई, पुराना सर्जिकल भवन, मेडिसिन वार्ड सहित डीएमसीएच परिसर के कई हिस्से प्रभावित होंगे। शेष परिसर में बिजली वैकल्पिक स्रोत से मिलती रहेगी।

Advertisement
Share