Home Featured तेज रफ्तार बस ने खड़ी ट्रक में मार दी टक्कर।
Featured - मुख्य - March 8, 2024

तेज रफ्तार बस ने खड़ी ट्रक में मार दी टक्कर।

दरभंगा: शुक्रवार को सकरी थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर दरभंगा से आ रही तेज रफ्तार बस ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दिया। घटना में चालक समेत 12 से 15 यात्री घायल हो गए और बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने सकरी थाना को सूचना दिया और सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को जब्त कर थाना लेकर गई।

Advertisement

वहीं घायलों की पहचान हो गई है। चालक का नाम ललित कुमार झा है, इसके अलावा अमरेंद्र मंडल, अरविंद कुमार, मनीष सोरेन, राम सोगरात महतो, मनमोहन, विकास पासवान, राजा पासवान, प्रेमनाथ झा और विनोद कुमार के रूप में हुई है। बता दे कि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है और पुलिस जांच कर रही है।

Share