Home Featured तेज रफ्तार बाइक से रौंदने से बालक की मौत।

तेज रफ्तार बाइक से रौंदने से बालक की मौत।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के लागोपुर ग्राम में गुरुवार की शाम अपनी नानी के साथ रास्ता पार कर रहे एक बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। बाइक की ठोकर से बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके से सवार बाइक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्चे की पहचान सत्यम (09) के रूप में की गई है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन इलाज के लिए सत्यम को लेकर बड़ेडी पीएचसी पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर किया गया। परिजन देर शाम उसे लेकर डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। उसके दादा रंजीत मंडल ने बताया कि वह अपनी नानी के साथ हाट जा रहा था। इसी दौरान वह बाइक की चपेट में आ गया। उन्होंने बाद आया कि उसके पिता मुंबई में काम करते हैं। वह उनका इकलौता संतान था।

Advertisement
Share