Home Featured दफादार-चौकीदार संघ के जिलाध्यक्ष बने नवीन कुमार पासवान।
Featured - मुख्य - July 11, 2025

दफादार-चौकीदार संघ के जिलाध्यक्ष बने नवीन कुमार पासवान।

दरभंगा: लहेरियासराय धरना स्थल पर बिहार राज्य दफादार-चौकीदार, पंचायत प्रमंडल इकाई ने अपनी मांगों को लेकर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष नवीन कुमार पासवान की अध्यक्षता में धरना पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय महासचिव संत सिंह ने कहा जब वफादार चौकीदारों को 11 सौ रुपया, मिलता था उस समय कोई भी चौकीदारी करना नहीं चाहता था।

Advertisement

चौकीदारो को थानेदार दोहन शोषण एवं अपमानित , प्रताडित करता था। बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त तथा सेवानिवृत्त होने वाले दफादार-चौकीदार के आश्रितों को पुस्तैनी के आधार पर नियुक्ति के लिए बिहार विधानसभा में विशेष अध्यादेश लाकर पास कराकर नियुक्ति करने का आदेश जारी करें। राज्य उपाध्यक्ष राम विलास पासवान ने कहा कि 10882 रिक्त 01.01.1990 से आज तक सेवा निष्कृत एवं स्वैच्छिक सेवानिवृत दफादार चौकीदार के आश्रितो से ही भरें।

Advertisement

सरकार उनके आश्रित को अनुबंध के आधार पर नौकरी दें। दफादार-चौकीदार को वर्दी भत्ता का भुगतान नही’ किया जा रहा है। अविलम्ब भुगतान करने का आदेश पुलिस अधीक्षक करें। इसके बाद पर्यवेक्षण अधिकारियों ने जिला ईकाई का चुनाव किया गया।

Advertisement

जिसमें जिलाध्यक्ष नवीन कुमार पासवान, जिला सचिव रामबाबू पासवान, जिला उपाध्यक्ष अविनाश कुमार रौशन, जिला कोषाध्यक्ष ललन पासवान, जिला संगठन मंत्री यशोधर पासवान, संयुक्त सचिव मो. जमीलुर रहमान आजाद एवं जिला सुरक्षक मो. तौकीर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

Share