Home Featured दरभंगा एयरपोर्ट का नाम विद्यापति के नाम पर हो : सांसद।
Featured - मुख्य - August 20, 2025

दरभंगा एयरपोर्ट का नाम विद्यापति के नाम पर हो : सांसद।

दरभंगा: कवि कोकिल बाबा विद्यापति न केवल मिथिला क्षेत्र के लिए आदर्श है, बल्कि मिथिला की संस्कृति और प्राचीन गरिमा व विरासत के अमूल्य धरोहर हैं। कवि कोकिल बाबा विद्यापति के नाम पर दरभंगा एयरपोर्ट के नामांकरण के लिए बिहार के विधानसभा तथा विधानपरिषद से प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को पूर्व में ही भेजा जा चुका है।

Advertisement

अब इस एयरपोर्ट का कवि कोकिल के नाम पर नामांकरण की घोषणा करने की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से गंभीर और प्रयत्नशील है। साढ़े आठ करोड़ मिथिलावासियों के सम्मान को देश स्तर पर स्थापित करने के लिए उन्होंने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से आग्रह किया है तथा केंद्रीय विमानन मंत्री ने यथाशीघ्र दरभंगा आकर इसके लिए पहल करने का आश्वासन दिया है

Advertisement

दरभंगा के सांसद सह दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ. गोपालजी ठाकुर ने भारत सरकार के नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से दिल्ली स्थित उनके मंत्रालय कक्ष में मुलाकात करने के बाद उपरोक्त जानकारी दी है।

Advertisement

Share