Home Featured दरभंगा एयरपोर्ट पर शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, नेपाल से लौट रहे थे कोलकाता।

दरभंगा एयरपोर्ट पर शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, नेपाल से लौट रहे थे कोलकाता।

दरभंगा: शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर एक दम्पत्ति शराब के साथ गिरफ्तार हुए हैं। गिरफ्तार दम्पत्ति कोलकता के रहने वाले हैं और दोनों नेपाल घूमने गए थे। नेपाल घूम कर वापस दरभंगा के रास्ते कोलकाता जा रहे थे। दरभंगा से उनकी लौटने की फ्लाइट थी।

Advertisement

बताया जाता है कि नेपाल में शराब पीने के बाद बचे शराब की बोतल को उन्होंने बैंग में रख लिया था। बैग बोतल रखे रहकर वे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच गए और चेकिंग के दौरान पकड़े गए।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दोनों पति पत्नी और उनके दो बच्चो को सदर थाने के हवाले किया है। कोलकाता के रहने वाले पति पत्नी अभिषेक तुसनिवाल और अनीता तुसनिवाल पेशे से दोनों चार्टर्ड अकाउंटेंट है।

Advertisement

हालांकि इसकी पुष्टि केलिए वॉयस ऑफ दरभंगा के संवाददाता ने सदर थानाध्यक्ष के सरकारी नम्बर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। परंतु न ही फोन रिसीव किया गया और न ही कोई उत्तर दिया गया।

Share