Home Featured अब दरभंगा से इंडिगो भी भरेगा उड़ान, राज्य सभा सांसद ने प्रथम यात्री को सौंपा बोर्डिंग पास।
Featured - मुख्य - December 12, 2024

अब दरभंगा से इंडिगो भी भरेगा उड़ान, राज्य सभा सांसद ने प्रथम यात्री को सौंपा बोर्डिंग पास।

दरभंगा:जदयू राज्यसभा सांसद संजय झा ने दिल्ली से दरभंगा के लिए इंडिगो की दैनिक उड़ान का 12 दिसंबर, 2024 दिन गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शुभारंभ किया। उन्होंने इसके पहले यात्री को बोर्डिंग पास सौंपा। इस मौके पर इंडिगो के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह समेत कई पदाधिकारी और विमान के चालक दल के सदस्य मौजूद थे।

Advertisement

बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने के लिए अब इंडिगो की विमान उड़ान भरेगी। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है। अब इंडिगो की फ्लाइट दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन उड़ान भरेगी। दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन उड़ान की यह सेवा आज से शुरू हो जाएगी। इसकी जानकारी जदयू सांसद संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।

Advertisement

संजय कुमार झा ने इसके लिए अपने एक्स हैंडल के जरिए इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि दरभंगा एयरपोर्ट के विकास की राह में एक और मील का पत्थर! दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानें अब से रोजाना होंगी।

Advertisement
Share