Home Featured दरभंगा के दत्तक ग्रहण संस्थान से बालिका ‘रोजी’ को बंगाल के दंपति ने लिया गोद।
Featured - मुख्य - July 28, 2025

दरभंगा के दत्तक ग्रहण संस्थान से बालिका ‘रोजी’ को बंगाल के दंपति ने लिया गोद।

दरभंगा: सोमवार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, दरभंगा में निवासरत बालिका रोजी को पश्चिम बंगाल के एक दंपति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण प्रक्रिया के तहत सौंपा गया। यह प्रक्रिया जिला बाल संरक्षण इकाई की वरीय उपसमाहर्ता-सह-सहायक निदेशक  प्रियंका कुमारी के द्वारा पूरी कराई गई।

Advertisement

दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होते ही बच्ची को प्राप्त कर दंपति भावुक हो उठे और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर बाल संरक्षण पदाधिकारी  राजीव रंजन ग्रेन, संस्थान की प्रबंधक एवं सामाजिक कार्यकर्ता  अर्चना कुमारी, तथा संस्थान के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

यह दत्तक ग्रहण न केवल बच्ची के जीवन में एक नया अध्याय है, बल्कि बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Advertisement
Share