Home Featured दरभंगा के सिमरी में 10 साल के बच्चे का अपहरण, पिता पर हमला कर लूटा सोना-नकदी, प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा के सिमरी में 10 साल के बच्चे का अपहरण, पिता पर हमला कर लूटा सोना-नकदी, प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव से 10 वर्षीय सत्यम कुमार के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता मोहन यादव ने गांव के ही चार नामजद- गुलाब साह, लालबाबू साह, राम नंदन भगत और वीरेंद्र साह- सहित चार अज्ञात पर अपहरण की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

सिमरी थाने में मामला दर्ज हो चुका है।मोहन यादव के अनुसार, 11 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे सत्यम साइकिल से सढवारा चौक गया था, लेकिन शाम 7 बजे तक घर नहीं लौटा। तलाश के दौरान आरोपियों के घर सत्यम की साइकिल मिली। पूछताछ पर गुलाब और लालबाबू साह ने गाली-गलौज कर पिता पर हमला किया। गुलाब पर गले से आठ आने की सोने की हनुमानजी छीनने, लालबाबू पर जेब से 2500 रुपये लूटने का आरोप है।आरोपियों ने मोहन के गमछे से गला कसकर हत्या का प्रयास किया और चार सादे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे, जिससे उनकी जान बची। धमकी दी गई कि मुकदमा किया तो बेटे को मार देंगे। मोहन ने आरोपियों को आपराधिक छवि का बताया।

Advertisement

सिमरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने पुष्टि की कि 17 जनवरी को कांड संख्या 10/26 दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि जांच तेज है, बच्चे को शीघ्र बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share