Home Featured दरभंगा में 20 जनवरी को दोपहर में बिजली गुल रहेगी, कई इलाकों में फीडर बंद।
Featured - मुख्य - January 19, 2026

दरभंगा में 20 जनवरी को दोपहर में बिजली गुल रहेगी, कई इलाकों में फीडर बंद।

दरभंगा: एमआरटी द्वारा 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र अर्बन में मेंटेनेंस के कारण 20 जनवरी (मंगलवार) को दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक सभी 11 केवी फीडर रामजानकी, गुल्लोवारा, दोनार एवं मदारपुर बंद रहेंगे।

Advertisement

प्रभावित क्षेत्रों में मोगलपुरा, नाका नं-5, भटियारीसराय, दोनार, मिश्राटोला, अल्लपट्टी, मदारपुर, साहसूपन, फैजुल्लाह खान, पुरानी मुन्सफी, नीम चौक, बाजिदपुर, किलाघाट, मुफ्ती मोहल्ला, भगवानदास जेपी चौक आदि शामिल हैं।

Advertisement

इसी बीच, बीएमएसआईसीएल विभाग द्वारा डीएमसीएच पावर हाउस के समीप 11 केवी में पोल गाड़ने तथा तार हाइट करने के कार्य के कारण 33/11 केवी उपकेंद्र डीएमसीएच से निकलने वाली 11 केवी फीडर नं-4 एवं 5 दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बंद रहेंगी।इससे प्रभावित इलाके अयाचीनगर, शाहगंज, बुल्ला चौक, हास्पिटल रोड आदि हैं। उपभोक्ताओं से अपील है कि इस दौरान आवश्यक सावधानी बरतें।

Share