
दरभंगा में अपराधियों का कहर! कानून व्यवस्था पर उठे सवाल; पेट्रोल पंप मालिक के घर पर फायरिंग।
दरभंगा: जिले में पेट्रोल पंप के मालिक लक्ष्मण यादव के घर मंगलवार को बाइक सवार 2 बदमाशों ने फायरिंग की थी। करीब 7 राउंड गोलीबारी हुई थी। बदमाश गाली देते हुए लक्ष्मण यादव को घर से बाहर निकलने के लिए कह रहे थे। वे उस समय घर में नहीं थे। वे परिवार के साथ दिल्ली गए थे।

घर में लक्ष्मण यादव के भाई राहुल कुमार यादव थे। गोली चली तो वे काफी डर गए थे, वे बाहर नहीं आएं। गांव वाले बाहर निकले तो बदमाश भाग गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है। बाइक पर 2 अपराधी बैठे हैं। एक चेक शर्ट पहनी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव की है।

दूसरे भाई अजय कुमार यादव ने बताया कि बदमाश लगातार 5 मिनट तक फायरिंग करते रहे। वे बार-बार लक्ष्मण यादव को बाहर बुला रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो बदमाश भाग गए। 6 से 7 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को सूचना दी गई। करीब 5 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखा बरामद किया है। लक्ष्मण यादव के मकान पर गोली चलाई गई। पुलिस ने तीनों खोखा जब्त कर लिया है। बाकी खोखे नहीं मिले।

सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज मिला है। आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। एसडीपीओ सदर राजीव कुमार ने कहा कि जांच के बाद मीडिया को जानकारी दी जाएगी।

