Home Featured दरभंगा में आकाशीय बिजली का कहर: एक महिला की मौत, आठ घायल; मवेशी भी चपेट में।

दरभंगा में आकाशीय बिजली का कहर: एक महिला की मौत, आठ घायल; मवेशी भी चपेट में।

दरभंगा: केवटी प्रखंड के कर्जापट्टी पंचायत के वार्ड-1 में मंगलवार को बीएसएनएल टावर आकाशीय बिजली गिरी। हादसे में बकरी चरा रही तीन महिलाएं झुलस गई। इलाज के दौरान फिरण राम की पत्नी राधिका देवी (35) की मौत हो गई।

Advertisement

हादसे में दो अन्य महिलाएं भी झुलसी है। गनौर दास की पत्नी गीता देवी को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गणेश सहनी की पत्नी रामतोला देवी को मामूली झटका लगा था। प्राथमिक उपचार के बाद वह घर लौट गई है।

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि घटना में 3 बकरियां भी मारी गईं। घटना की पुष्टि केवटी अंचलाधिकारी भाष्कर कुमार मंडल ने की है। घटना कमतौल थाना क्षेत्र के कर्जापट्टी गांव की है।

Advertisement

इधर, मब्बी थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से उमेश मंडल के बेटे सूरज कुमार, शत्रुघ्न मंडल की पत्नी बबीता देवी, मिथलेश मंडल की पत्नी ममता देवी, लक्ष्मी मंडल की बेटी सरिता कुमारी भी घायल हैं। इन सभी का इलाज निजी किसी अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement
Share