Home Featured दरभंगा में एकबार फिर सामने आया तेज रफ्तार का कहर, वाहन की ठोकर से तीन गंभीर।

दरभंगा में एकबार फिर सामने आया तेज रफ्तार का कहर, वाहन की ठोकर से तीन गंभीर।

दरभंगा: दरभंगा शहर में रविवार की देर रात फिर एकबार तेज रफ्तार का कहर सामने आया है। शहर के नगर थानाक्षेत्र के एमआरएम रोड में लालबाग मोड़ के पास एक चार चक्का वाहन ने एक स्कूटी को ठोकर मार दिया। इस घटना में स्कूटी सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मियों को इलाज केलिए डीएमसीएच भेजा गया।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी काफी ज्यादा स्पीड में थी और सड़क किनारे एक जेनरल स्टोर की दुकान को उड़ाते हुए भागी। इसी क्रम में सामने आये स्कूटी को जोरदार टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी का नम्बर नोट कर लिया और मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस को उपलब्ध कराया।

Advertisement

पुलिस ने गाड़ी की तलाश शुरू की। गाड़ी बगल के गैरेज में लगा हुआ पाया गया। पर गाड़ी में कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share