Home मुख्य दरभंगा में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबे 5 बच्चे, एक की मौत; युवक गुलाब ने 4 की बचाई जान।
मुख्य - October 21, 2025

दरभंगा में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबे 5 बच्चे, एक की मौत; युवक गुलाब ने 4 की बचाई जान।

दरभंगा में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबे 5 बच्चे, एक की मौत; युवक गुलाब ने 4 की बचाई जान

दरभंगा: जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलावरपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन एनएच-527ई के पास पानी से भरे गड्ढे में फिसलकर पांच बच्चे डूब गए। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों को एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर बाहर निकाला।

मृत बच्ची की पहचान दिलावरपुर निवासी मोहम्मद शमशीर की 11 वर्षीय पुत्री सफीना खातून के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, हल्की बारिश के दौरान गांव के कुछ बच्चे खेलने के लिए निकले थे। खेलते-खेलते वे सभी एनएच के समीप बने गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए। बारिश के पानी से गड्ढा लबालब भरा हुआ था, जिसमें सभी बच्चे अचानक फिसलकर डूबने लगे।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर गांव के युवक गुलाब ने साहस दिखाते हुए गड्ढे में छलांग लगा दी और एक-एक कर चार बच्चों को बाहर निकाल लिया। इस दौरान लगातार प्रयास करते-करते गुलाब खुद भी बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिलाया।

घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद इरशाद ने स्थानीय थाना और अंचल कार्यालय को दी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share