Home Featured दरभंगा में दिनदहाड़े मधुबनी के व्यापारियों से हुई लूट, जांच में जुटी पुलिस।

दरभंगा में दिनदहाड़े मधुबनी के व्यापारियों से हुई लूट, जांच में जुटी पुलिस।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: लगता है इन दिनों दरभंगा में अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म सा होता जा रहा है। अपराधी अब दिनदहाड़े भी घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एकबार दरभंगा शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े दो व्यापारियों से हथियार के बल पर तीन लाख रुपये की लूट हुई है। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर भी दी। गंभीर हालत में उन्हें ईलाज केलिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

पीड़ित मधुबनी जिले के घोघरडीहा निवासी राजकुमार जैन (65) और उनके भतीजे संजीत कुमार (52) हैं। संजीत ने बताया कि दरभंगा जंक्शन रेलवे स्टेशन से उतरकर दोनों सुबह ऑटो में सवार हुए। वे शिवधारा बाजार समिति की ओर जा रहे थे। तभी एफसीआई गोदाम के पास बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने ऑटो रुकवा दिया। फिर उन्हें बाहर खींच लिया। इसके बाद बदमाश उनके चाचा राजकुमार के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास करने लगे।

Advertisement

विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों व्यापारियों की पिस्टल के बट से पिटाई कर दी। इसके बाद वे बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब तीन लाख रुपये थे। आनन-फानन में डायल 112 की पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया। वहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। संजीत कुमार ने बताया कि 407 पर मैदा लोड करा उन्हें यहां से ले जाना था। इसके अलावा बाजार समिति से किराना सामग्री की भी खरीदारी करनी थी। पुलिस ने बताया कि बदमाश मधुबनी से ही व्यवसायियों की रकी कर रहे थे।

Advertisement
Share