Home Featured दरभंगा में प्रशांत किशोर की जनसभा नीतीश; बच्चों के भविष्य को आधार बनाकर वोट देने की अपील।
Featured - मुख्य - August 17, 2025

दरभंगा में प्रशांत किशोर की जनसभा नीतीश; बच्चों के भविष्य को आधार बनाकर वोट देने की अपील।

दरभंगा:  जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को दरभंगा जिले के बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बहेड़ा हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा और जनता से अपील की कि वे इस बार नेताओं का चेहरा नहीं बल्कि अपने बच्चों के शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर वोट करें।

Advertisement

 चेहरा देखकर वोट, लेकिन बच्चों का चेहरा भूले

प्रशांत किशोर ने कहा कि अब तक बिहार की जनता नेताओं का चेहरा देखकर वोट देती रही है। उन्होंने कहा कि मोदी का चेहरा देखकर वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया, नीतीश का चेहरा देखकर वोट दिया तो वैद्य का बेटा 20 साल से राज कर रहा है, लालू का चेहरा देखकर वोट दिया तो भैंस चराने वाला 30 साल तक राजा बना रहा। लेकिन अब तक आपने अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट नहीं दिया।

Advertisement

बिहार का पैसा गुजरात में, बिहार के युवकों की मजदूरी

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए पीके ने कहा कि बिहार के लोगों का वोट और देश का पैसा लेकर गुजरात में फैक्ट्रियां लगाई जा रही हैं। वहीं, बिहार के युवा उन्हीं फैक्ट्रियों में 10 से 12 हजार रुपये की मजदूरी करने को मजबूर हैं।

Advertisement

पेंशन, शिक्षा और रोजगार का वादा

सभा में प्रशांत किशोर ने कई वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर जनता मौका देती है तो दिसंबर 2025 से 60 वर्ष से अधिक आयु के हर महिला और पुरुष को दो हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा दिलाई जाएगी जिसकी फीस सरकार वहन करेगी। युवाओं को बिहार में ही 10 से 12 हजार रुपये मासिक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement

 बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ

उन्होंने कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद 50 लाख प्रवासी युवाओं को बिहार वापस बुलाकर उन्हें रोजगार दिया जाएगा।

बच्चों के भविष्य पर दें वोट

पीके ने जनता से अपील की कि इस बार न लालू, न नीतीश और न ही मोदी के चेहरे को देखकर वोट करें, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा और भविष्य के रोजगार को ध्यान में रखकर निर्णय लें।

Share