Home Featured दरभंगा में लूट का खुलासा: 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व लूटा सामान बरामद।

दरभंगा में लूट का खुलासा: 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व लूटा सामान बरामद।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया सामान, घटना में प्रयुक्त पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Advertisement

घटना 9 अगस्त को दिलाबरपुर गली में हुई थी। मधुबनी जिले के गोकुल भारती निवासी बिंदेश्वर भारती से अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की थी। पीड़ित के आवेदन पर बहादुरपुर थाना कांड संख्या 387/25, धारा 329(6) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

Advertisement

थानाध्यक्ष बहादुरपुर के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई में दिलाबरपुर निवासी सुगंध पासवान (पिता जितेंद्र पासवान), महादेव मल्लिक (पिता कैलाश मल्लिक) और कृष्ण कुमार दास (पिता स्व. रामरीत दास) को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सुगंध पासवान का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ दरभंगा और मधुबनी जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं, जिनमें बहादुरपुर थाना कांड संख्या 224/25, नगर थाना कांड संख्या 242/17, केवटी थाना कांड संख्या 336/23 और सहार घाट थाना (मधुबनी) कांड संख्या 103/23 शामिल हैं।

Advertisement

बरामदगी में घटना में प्रयुक्त पिस्टल (1), जिंदा कारतूस (4), लूटा गया मोबाइल फोन (1), अन्य मोबाइल फोन (4) समेत लूटा गया अन्य सामान शामिल है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share