Home Featured दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के नजदीक यात्री से लूट, तीन गिरफ्तार।

दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के नजदीक यात्री से लूट, तीन गिरफ्तार।

दरभंगा: दरभंगा, पटना से सहरसा जाने वाली बस से मधुबनी जाने के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के पास उतरे बस यात्री को तीन अपराधियों ने भय दिखा कर उसकी जेब से नकद दो हजार रुपए और मोबाइल का लॉक खुलवाकर 80 हजार रुपए अपने खाता पर ट्रांसफर कर लिया।

Advertisement

सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह बताया कि घटना को लेकर पीड़ित बस यात्री मधुबनी निवासी वीरेंद्र साहू के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की गई। फिर टेक्निकल टीम के सहयोग से छापेमारी कर बस यात्री से छीने गए दो स्मार्ट मोबाइल और एक की पैड वाला मोबाइल के साथ तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
Share