Home Featured दुर्गा पूजा पर महिलाओं को दस हजार की किस्त, अशोक पेपर पर वैकल्पिक व्यवस्था: संजय झा।
Featured - मुख्य - September 16, 2025

दुर्गा पूजा पर महिलाओं को दस हजार की किस्त, अशोक पेपर पर वैकल्पिक व्यवस्था: संजय झा।

दरभंगा: लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में आयोजित एनडीए सम्मेलन में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर मातृशक्ति को रोजगार योजना अंतर्गत दस हजार रुपए की किस्त जारी की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस बार एनडीए की सरकार बनने पर जिले की बंद पड़ी अशोक पेपर मिल को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुनर्जीवित किया जाएगा।

Advertisement

सांसद संजय झा ने सम्मेलन में जनता को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। वहीं, लंबे समय से बंद पड़ी अशोक पेपर मिल को लेकर जनता की मांग को देखते हुए इसे पुनः शुरू करने के ठोस उपाय किए जाएंगे।

Advertisement

Share