Home Featured दो गंभीर कांडों के फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार।

दो गंभीर कांडों के फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार।

दरभंगा: जिले के हायाघाट थाना की पुलिस ने सोमवार आर्म्स एक्ट के फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने एसआई ममता साह के नेतृत्व में हथौड़ी गांव निवासी संजय सिंह एवं तापस सिंह के घर इश्तेहार चिपकाया है।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआई ममता साह ने बताया कि थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव में 28 मार्च 2024 को आपसी वर्चस्व को लेकर चांदनी देवी के घर पर फायरिंग की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को घटना स्थल पर से खाली खोखा भी बरामत हुआ था। मामले में चांदनी देवी के लिखित बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान किया गया। पुलिस ने घटना के एक आरोपी संतोष सिंह को पहले ही हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया। वहीं दो फ़रार आरोपी हथौड़ी निवासी संजय सिंह एवं तापस सिंह के घर सोमवार को पहुँचकर इश्तेहार चिपकाने की करवाई की गयी।

Advertisement

वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के धोबोपुर बंसारा गांव में जमीनी विवाद में हुई हत्या के आरोपी गुल हसन के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। मृतक फूल हसन की पत्नी चांदनी देवी के आवेदन पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी।

उक्त दोनो गंभीर मामलों में अनुसंधानकर्ता ममता साह ने बताया कि इश्तेहार के बाद भी यदि अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण नही किया तो कुर्की जब्ती की कारवाई की जायरगी।

Share