Home Featured दो छात्रों को ट्रक ने मारी ठोकर, गंभीर हालत में रेफर।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 8, 2024

दो छात्रों को ट्रक ने मारी ठोकर, गंभीर हालत में रेफर।

दरभंगा: जिले में रविवार शाम सन-कन्हैई और बौराम के मुख्य मार्ग पर पढ़ाई करने जा रहे दो युवक ट्रक से ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगो की भीड़ जमा होते देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना लोगों ने घायल के परिजन सहित स्थानीय थाना को दी। घायलों को इलाज के लिए बौराम पीएचसी ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

Advertisement
Share