Home Featured नल -जल योजना में राशि गबन के आरोप में तत्कालीन वार्ड सचिव गिरफ्तार।

नल -जल योजना में राशि गबन के आरोप में तत्कालीन वार्ड सचिव गिरफ्तार।

दरभंगा: नल -जल योजना में गबन के आरोपित वार्ड सचिव को सिमरी पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। रामपुरा पंचायत के वार्ड 14 के तत्कालीन वार्ड सचिव मिश्रौली निवासी गिरफ्तार भागीरथ मिश्र के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।

Advertisement

नल-जल योजना में एक लाख छह हजार 922 रुपये की गड़बड़ी करने के आरोप में सिमरी थाने में बीपीआरओ मधुकांत से प्राप्त आदेश के आलोक में रामपुरा पंचायत सचिव श्रीनारायण मंडल ने एफआईआर दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Share