
नव संकल्प महासभा की तैयारियों को लेकर लोजपा(रा) की बैठक।
दरभंगा: रविवार को लोजपा जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार झा की अध्यक्षता में आगामी 4 सितंबर 2025 को मुजफ्फरपुर के एम आईटी कॉलेज मैदान में नव संकल्प महासभा में सम्मिलित होने के लिए जिला के सभी विंग के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं जिला तथा प्रदेश के कार्यकर्ता जिला के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता , राष्ट्रीय महासचिव डॉ शाहनवाज अहमद कैफ़ी और प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार ठाकुर, जिला सह प्रभारी प्रवीण कुमार झा के मौजूदगी में सभी कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर दरभंगा जिला से लाखों के संख्या में सभा स्थल पर पहुंच कर सभा को सफल बनाना है यही संकल्प लिया गया।

इस बैठक में जिला प्रधान महासचिव राकेश पासवान, प्रभाकर ठाकुर, राजेश पासवान, आसाराम चौधरी, अनिल कुमार पासवान, केडी यादव, गिरधारी झा, सुमित राय, रमेश कुमार चौधरी, संजय ठाकुर, दीपक पासवान, चंदन पासवान, लक्ष्मण प्रसाद, जटिल पाठक, उगन कुमार यादव, गोविंद आचार्य, नंदकिशोर राय, मोहन पासवान, कुणाल कुमार पासवान, सिकंदर यादव, गणेश पाठक, सुमित राज, सतीश चंद्र पाठक, सचिन पासवान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

