
नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, पहले भी दुष्कर्म मामले में गया था जेल।
दरभंगा: पिता ने अपनी तेरह साल की बेटी का रेप किया है। पीड़िता अपनी बुआ के घर में रहती थी। आरोपी पिता उसे लेने वहां गया और घर चलने की बात कही। पीड़िता पिता के साथ घर के लिए पैदल ही निकली। 2 किमी के बाद रास्ते में सुनसान जगह देखकर आरोपी ने अपने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जहां वारदात हुई, वहां से पीड़िता 1 किमी दूर है। नाबालिग ने काफी विरोध किया, पर आरोपी पिता न उसकी एक न सुनी।

दुष्कर्म के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ ही घर पहुंची और तुरंत सारी बात अपनी मां को बताई। पहले तो मां सामाजिक बदनामी के डर से चुप रही, फिर हिम्मत जुटाकर बेटी को लेकर थाने पहुंची।मामला बुधवार का है, पर एफआईआर और आरोपी की गिरफ्तारी आज हुई है। आरोपी ने 6 साल पहले भी एक नाबालिग के साथ रेप किया था। मामला मनीगाछी थाना क्षेत्र का है।

मिली के अनुसार आरोपी अपराधी चरित्र का है। दिल्ली में मजदूरी करता था। 2017 में भी उसने इसी तरह के अपराधी को अंजाम दिया था, नाबालिग के साथ रेप किया था। मामले में उसने 6 साल तक जेल की सजा काटी। पिछले साल अक्टूबर में उसे जमानत मिली थी। जमानत मिलने के बाद वो दिल्ली नहीं गया। दरभंगा में ही वो भाड़े की गाड़ी चलाता था। गुरुवार को अपनी बहन के घर से बेटी को लेकर निकला था।

पीड़िता अभी 8वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। पिता के जेल जाने के बाद पढ़ाई-लिखाई में परेशानी आ गई। इसलिए वो अपनी बुआ के घर रहने लगी। बुआ ही पीड़िता को पढ़ा-लिखा रही है। पिछले तीन साल से वो बुआ के पास ही रह रही थी। रेप के बाद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

वहीं, आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

