Home Featured अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार।

अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार।

दरभंगा: दरभंगा पुलिस ने सात दिनों से अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरण के आरोपी नाबालिग लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

Advertisement

सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की सात दिन से अपहृत नाबालिग लड़की गुरुवार की देर शाम गंगवाड़ा स्थित एक बुजुर्ग रमाशंकर लाल कर्ण के घर से बरामद हुई। बताया जाता है कि नाबालिग लड़की और आरोपी युवक दोनों इनके घर काम करते थे।

Advertisement

इधर युवती के अपहरण में मकान मालिक का हाथ होने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मालिक रमाशंकर लाल कर्ण के घर को घेरकर जमकर हंगामा किया। कुछ लोगों ने मलिक के घर पर पथराव भी कर दिया। थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह सीओ रणधीर कुमार काफी मशक्कत के बाद अपहृत लड़की व आरोपित नाबालिग लड़के तथा बुजुर्ग मकान मालिक को वहां से थाना ले गए।

Advertisement

शुक्रवार को सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने थाना पहुंचकर अपहरण में मालिक की संलिप्ता की जांच की।जांच के क्रम में पाया गया कि आरोपित नाबालिग लड़का व अपहृत लड़की दोनों रमाशंकर लाल के घर में काम करते थे। दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। रामशंकर का घर काफी बड़ा एवं दोमंजिला है। वे काफी बुजुर्ग हैं। कई बीमारियां भी उन्हें हैं। आरोपित ने बड़ी चालाकी से लड़की को उनके घर में ही छुपा रखा था।

थानाध्यक्ष अमृत कुमार ने बताया कि जांच में मालिक की भूमिका सामने नहीं आई। उन्हें पीआर बांड पर थाने से छोड़ दिया गया। आरोपित लड़के को जुवेनाइल कोर्ट भेजा गया है। अपहृता की मेडिकल जांच करायी जा रही है।

Share