
न्यूज़ कवरेज के दौरान हुए विवाद को लेकर पत्रकार पर जानलेवा हमले का प्रयास।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: दरभंगा को न जाने किसकी नजर लग गयी है। इन दिनों जिले में अपराधी लगातर बढ़े हुए हौसले का परिचय दे रहे हैं। ताजा घटना में शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र में एक पत्रकार पर जानलेवा हमले के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि पत्रकार ने किसी तरह खुद को हमले से बचाया और स्थानीय लोगों के जुट जाने से किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई।

दरअसल, सोमवार की शाम लहेरियासराय थानाक्षेत्र के करमगंज निवासी पत्रकार मो0 एखतेयार उर्फ लालबाबू बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच करमगंज बड़ी मस्जिद के निकट नशे में धुत उसी मुहल्ले का एक युवक मो0 सोफिया ने पत्रकार लालबाबू को घेर लिया और गाली गलौज करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देने लगा। उसे ऐसा करने से मना करने पर उस युवक में हाथ मे लिए हथौड़े से पत्रकार लालबाबू पर वार कर दिया। लालबाबू ने हथौड़ा को पकड़ लिया और खुद को उसके वार से बचाकर भागने का प्रयास किया। नशे में धुत्त मो0।सूफियान ने पत्रकार लालबाबू को खदेड़ा। लालबाबू भागने के क्रम में गिर पड़े। सुफ़ियान ने मौके का फायदा उठाकर लालबाबू के सर पर जान से मारने की नीयत से हमला करना चाहा। परंतु लालबाबू द्वारा शोर मचाने और आसपास के लोगों के जुट जाने से लालबाबू की जान बच गयी और हमला करने वाला युवक सुफ़ियान भाग गया।

घटना के कारण के संबंध में जानकारी देते हुए पत्रकार लालबाबू ने बताया कि रविवार को मुहर्रम जुलूस का न्यूज कवरेज के दौरान नशे में प्रतीत हो रहे मो0 सुफ़ियान ने उन्हें फ़ोटो वीडियो बनाने से रोकते हुए गालियां देने लगा। मना करने पर उसने मारपीट शुरू कर दिया। मुहर्रम कमिटी के सदस्यों ने बीच बचाव कर मामले को सामाजिक स्तर पर खत्म करवा दिया। इसी खुन्नस को लेकर मो0 सुफ़ियान ने सोमवार को इस घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर उनके द्वारा लहेरियासराय थाना में आवेदन दिया गया है।

वहीं मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद एवं अन्य लोगों ने बताया कि मो0 सुफ़ियान नशेड़ी और अपराधी किस्म का युवक है। वह अक्सर मारपीट करते रहता है। परंतु उसके डर से कोई थाने में शिकायत नहीं करता है।


