Home Featured पंचायत सचिव संघ ने नौ सूत्री मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - March 22, 2025

पंचायत सचिव संघ ने नौ सूत्री मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन।

दरभंगा: बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ, जिला शाखा ने मंगलवार को राज्य स्तरीय एवं स्थानीय नौ सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया। लहेरियासराय स्थित पोलो फील्ड से प्रदर्शन आरंभ होकर आयुक्त कार्यालय, आईजी कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, लहेरियासराय टावर, ब्रजकिशोर पथ, लोहिया चौक का भ्रमण कर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंचा। जिला संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में रैली आयोजित किया गया। जिला संगठन मंत्री कुणाल कुमार ने संबोधित करते हुए नौ सूत्री मांगों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव पदस्थापन नियमावली में गृह जिला में पदस्थापन का प्रावधान किया जाए, क्योंकि सभी पंचायत सचिव अल्प वेतनभोगी हैं और उन्हें दो सौ-तीन सौ किलोमीटर घर से दूर पदस्थापित कर दिया गया है।

Advertisement

जिस कारण वे लोग छुट्टी में भी अपने परिवार को ससमय ईलाज भी नहीं करवा पाते हैं। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत सचिवों के साथ अन्याय कर रही है। दूर-दराज जिला में पद स्थापित रहने के कारण जीवन असुरक्षित है। मौके पर कुमार शुभम, अविनाश कुमार, आलोक झा, नवनीत कुमार, सतीश कुमार, अंशु प्रिया, सोनी कुमारी, दिव्या कुमारी, पूजा कुमारी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Share