Home Featured परिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान।

परिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के पूसा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी रणधीर कुमार राय की 27 वर्षीय पुत्री शालिनी उर्फ बुलबुल के रूप में हुई है।वह बीते चार महीने से रहमगंज मुहल्ला में संजय कुमार के मकान में किराए पर रह रही थी।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस ne दलबल के साथ पहुंचकर पंखे से लटक रही महिला के शव को नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दिया।

बताया जाता है कि शालिनी की शादी वर्ष 2015 में मुज्जफरपुर जिला के मुसहरी थाना क्षेत्र के निवासी राजा कुमार मिश्रा से हुई थी। लेकिन पारिवारिक कलह के बाद से वह ससुराल आना-जाना नहीं कर रही थी। उन्हें एक पुत्र भी है जो पति के साथ रहता है। पिछले दो वर्ष से मृतिका दरभंगा में रहकर जीवन यापन के लिए कार्य कर रही थी।

Advertisement

इस संबंध में लहेरियासराय थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के परिजनों के द्वारा किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। ससुराल पक्ष के भी लोग सूचना पर नहीं पहुंचे हैं। यूडी केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवा कर मायके वाले को सौंप दिया गया है।

Share