Home Featured पागल गीदड़ के काटने से आधा दर्जन लोग घायल।

पागल गीदड़ के काटने से आधा दर्जन लोग घायल।

दरभंगा: सिंघवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कटका पंचायत के पैड़ा गांव में मंगलवार के अहले सुबह एक पागल गीदड़ ने गांव में घुसकर लोगों पर हमला कर दिया। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों को काटकर जख्मी कर दिया।

Advertisement

गांव में कुछ लोगों ने गीदड़ पर हमला करने की कोशिश की लेकिन गीदड़ हमला करने आये लोगो पर पलटवार कर दिया। भाग रहे लोगों को घर तक पीछा करना शुरू किया। घर में घुसकर आधा दर्जन से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया। एक छोटे से बालक पर भी गीदड़ ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चारों ओर से गीदर की धेराबंदी की। चौर तक पिछा कर उसे लाठी डंडे से मार दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।

Advertisement

मौके पर पहुंचे मुखिया कुमार किसलय ने गंभीर रूप से जख्मी मदन पासवान, पुरषोत्तम चौपाल, झड़ी पासवान, संगीता देवी एवं मो हसनैन के सात वर्षीय पुत्र मो हसन को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा हेना खुर्शीद ने बताया कि जख्मी लोगों का उपचार किया जा रहा है।

Share