Home Featured पानी बर्बाद करने से रोका तो युवक ने बुजुर्ग पर किया हमला, गिरफ्तार।

पानी बर्बाद करने से रोका तो युवक ने बुजुर्ग पर किया हमला, गिरफ्तार।

दरभंगा: बेता थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी स्थित वार्ड 27 निवासी 55 वर्षीय रामबाबू पासवान को वार्ड पार्षद के भतीजा जीना मंडल ने फाइटर से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रामबाबू पासवान ने पानी की बर्बादी करने से रोका था और इसके बाद आरोपी गुस्से में आ गया।

Advertisement

जब रामबाबू पासवान अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी उनकी नजर अंकित मंडल पर पड़ी। वह नगर निगम के नल से बेवजह पानी बर्बाद कर रहा था। पानी बर्बाद करने से मना कर बुजुर्ग वापस लौटने लगे। इतने में अंकित मंडल ने पीछे से आकर हमला कर दिया। चिखने चिल्लाने पर बुजुर्ग को परिजनों और स्थानीय लोगों ने डीएमसीएच में भर्ती कराया।

Advertisement

बुजुर्ग रामबाबू पासवान ने इलाज के क्रम में बताया कि युवक इससे पहले भी दुर्गा पूजा के दौरान उनके पोता का सिर फोड़ दिया था। आरोपी हमेशा नशे में रहता है। कभी भी किसी पर हमला कर देता है।

वहीं, बेंता थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी रामबाबू पासवान के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। वार्ड 27 निवासी मनोज मंडल के पुत्र अंकित मंडल उर्फ जीना मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक वार्ड 27 के पार्षद गंगा मंडल का भतीजा है। अंकित का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह इससे पहले भी तीन-चार दफा जेल जा चुका है।

Advertisement
Share