
पिकअप वैन की लूट का प्रयास करने वाले छह अपराधियों के गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: जिले के केवटी थाना क्षेत्र में फायरिंग कर पिकअप वैन की लूट का प्रयास करने वाले छह अपराधियों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गत एक मार्च की अहले सुबह कुछ अपराधियों ने फायरिंग कर केवटी थाना क्षेत्र में पिकअप लूटने का प्रयास किया था। इस घटना के खुलासे के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसमें सदर एसडीपीओ, केवटी थानाध्यक्ष एवं तकनीकी शाखा के पदाधिकारी शामिल थे।

टीम को जानकारी मिली कि केवटी थाने के खिरमा पुल के पास अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर गठित टीम ने छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य अपराधी भाग निकले। इन अपराधियों के पास से 10 कारतूस, चार बाइक व पांच मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वाजितपुर निवासी मुकेश कुमार यादव, मिल्की चक निवासी छोटू कुमार दास, कबीरचक बेला याकूब निवासी तारा मोहन सिंह व कुमार चंद्रशेखर उर्फ लोहा सिंह शामिल हैं।

