Home Featured पिस्टल के साथ अंतरजिला गिरोह सात सदस्य गिरफ्तार, ट्रक एवं स्कोर्पियो भी जब्त।

पिस्टल के साथ अंतरजिला गिरोह सात सदस्य गिरफ्तार, ट्रक एवं स्कोर्पियो भी जब्त।

दरभंगा: दरभंगा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बहेड़ा थानाक्षेत्र में अपराध की योजना बनाते हुए अंतरजिला गिरोह के सात सदस्यों को धर दबोचा है। इनके पास से पिस्टल और नगद के साथ साथ ट्रक और स्कार्पियो भी जब्त किया गया है।

Advertisement

दरअसल, मंगलवार की सुबह बहेड़ा थाना पुलिस ने कल्याणपुर ईंट भट्ठा के समीप छापामारी कर अंतर जिला गिरोह के सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। सात अपराधियों में से छह नवादा एवं एक नालंदा जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से एक देसी पिस्टल, एक लाख रुपए नकद, सात मोबाइल फोन, दो ट्रक एवं एक स्कॉर्पियो जब्त किए गए।

Advertisement

इस संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह 4:30 बजे बहेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि कल्याणपुर ईंट भट्ठा के समीप कुछअपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस द्वारा कारवाई की गई।

वहीं गिरफ्तार अपराधियों में नवादा जिले के नगर थाने के नागेश्वर यादव उर्फ अभिषेक, राहुल रंजन, अभिजीत कुमार, गोविंद यादव, शीशुपाल कुमार व नवादा जिले के मुफस्सिल थाने के सकलदेव कुमार एवं नालंदा जिले के राजगढ़ थाने का प्यारे पासवान शामिल है।

Share