Home Featured पिस्टल व जिंदा गोली के साथ पकड़ा गया बदमाश, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 4, 2025

पिस्टल व जिंदा गोली के साथ पकड़ा गया बदमाश, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा।

दरभंगा: मनीगाछी थाना क्षेत्र के बलौर गांव में आपसी रंजिश को लेकर देर रात गोलीबारी और दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। गांव के ही शहबाज उर्फ अजूबा शूटर ने गत 3 सितंबर की आधी रात मो. फिरोज आलम के घर चढ़ाई कर दी और दो राउंड फायरिंग की। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। घटना के दौरान उसने साक्ष्य मिटाने की नीयत से सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया और दीवार फांदकर भाग निकला।

Advertisement

गुरुवार की सुबह आरोपी पुनः पिस्टल और गोली के साथ फिरोज आलम के घर समीप स्थित मस्जिद के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा। ग्रामीणों को भनक लगते ही मो. अंजारुल, मो. मुसफाक और मो. अफरोज की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद हुई।

Advertisement

सूचना मिलते ही मनीगाछी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई। पुलिस ने घटनास्थल से रात में की गई फायरिंग के दो खोखे भी जब्त किए।

Advertisement

पीड़ित मो. फिरोज आलम ने थाने को दिए आवेदन में साफ कहा है कि शहबाज ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। ग्रामीणों के मुताबिक बदमाश को पकड़ने के दौरान उसकी हल्की चोट भी आई है।

Advertisement

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 135/25 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share