Home Featured पिस्तौल के बल पर ग्राहक सेवा केंद्र से एक लाख की लूट।

पिस्तौल के बल पर ग्राहक सेवा केंद्र से एक लाख की लूट।

दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी स्टेडियम के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाश एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। सेवा केंद्र के संचालक जाले थाना क्षेत्र के कछुआ चकौती के रविन्द्र सहनी ने बताया, दोनों युवक स्प्लेंडर बाइक पर आए थे। नकाब पहने हुए थे। केंद्र में घुसते ही एक युवक ने पिस्तौल कनपटी पर सटा दी।

Advertisement

दराज में रखे करीब एक लाख रुपए और एक स्क्रीन टच मोबाइल लेकर दोनों हाईस्कूल की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने इलाके में छापेमारी शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर गौड़ा पोखर के पास से संचालक का मोबाइल बरामद कर लिया गया।

Advertisement

डीएसपी सदर टू ज्योति कुमारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद सिमरी बाजार स्थित पीएनबी की मुख्य शाखा पहुंचकर जांच की और शाखा प्रबंधक से जानकारी ली। पुलिस ने कहा, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement
Share