Home Featured पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट, दो घायल।
Featured - क्राइम - मुख्य - December 16, 2024

पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट, दो घायल।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना छेत्र के सैदनगर पेट्रोल पंप के पास एक होटल में पुरानी रंजिस को लेकर हुए विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दो युवक घायल हो गए। दोनो युवक का इलाज पुलिस अभिरक्षा में डीएमसीएच चल रहा दोनो घायलों की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी रणधीर चौधरी के पुत्र केशव कुमार उर्फ राजा वही दूसरा युवक चांडी निवासी नंद किशोर यादव के पुत्र संजीत कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनो घायल अलग अलग गुट के है।

Advertisement

बताया जाता है कि एकमी के पास ये लोग आपस मे एक साथ बैठा करते थे। नए बसने बाले लोगो की जमीन पर मिट्टी भरने का ठीकेदारी करते थे।इसी बात को लेकर दोनों गुट में कुछ दिनों से अनबन चल रहा था। वही दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल है। घटना स्थल पर लहेरियासराय, बहादुरपुर, कोतवाली थाने की पुलिस पहुची। दोनो घायल को पुलिस ने डीएमसीएच पहुचाया। लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दो घायल हुए है जिसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। मामले जाच की जा रही है।

Share