
पुलिस की तत्परता से गैंगरेप का शिकार होने से बची प्यार के झांसे में फंसी नाबालिग।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: सोशल मीडिया के प्यार में पागल होकर नए उम्र की नाबालिग लड़कियों के साथ कई तरह की दुखदायी घटनाओं की खबरें अक्सर आती रहती हैं। वाबजूद इसके इस कच्ची उम्र का प्यार अंधा बनकर जबतब खुद केलिए मुसीबत खड़ा करता रहता है।

कुछ ऐसा ही मामला दरभंगा में सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की अपने कथित प्रेमी के झांसे में आकर गैंगरेप का शिकार होते होते बची। यह तो महज संयोग था कि ग्रामीणों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने भी त्वरित कारवाई करते हुए लड़की को दुष्कर्म से बचा लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के संबंध में दरभंगा के सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी और चल रही तमाम अफ़वाहों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि अललपट्टी की रहने वाली एक किशोरी को उसका कथित प्रेमी धीरू पासवान बाइक पर बिठाकर पतोर थानाक्षेत्र के उघरा गांव ले गया। उसके साथ अललपट्टी का ही एक और युवक एक अन्य बाइक से उसके साथ चला। वे लोग लड़की को दुष्कर्म की नीयत से एक सुनसान जगह पर ले गए। पर ग्रामीणों की नजर उनपर पड़ गयी। ग्रामीणों के अनुसार उक्त स्थल पर तीन से चार लड़के मौजूद थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पतोर थाना की पुलिस के साथ बहादुरपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार एवं महिला थाना की पुलिस सक्रिय हो गयी और लड़की को बरामद कर लिया। मौके से एक युवक धीरू पासवान को गिरफ्तार किया गया।

बताया जाता है कि युवकों ने लड़की को नशा सुंघा कर उसे बेहोश करने की कोशिश की थी। लड़की होश में नहीं थी और ठीक से कुछ बोलने की हालत में भी नहीं थी। लड़की को तुरंत बहादुरपुर पीएचसी लाया गया जहां मेडिकल जांच कराया गया। फिर उसे बेहतर इलाज केलिए डीएमसीएच भेजा गया।
एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच से पुष्टि हुई है कि लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ। उसकी हालत नशे की वजह से बिगड़ी है, जिसका इलाज चल रहा है।
वहीं बताया जाता है कि लड़की की मां ने पुलिस को जो आवेदन दिया है, उसमें तीन नामजद एवं एक अज्ञात का उल्लेख किया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि दो युवकों की संलिप्तता फिलहाल सामने आयी है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनपर विधिसम्मत कारवाई की जाएगी।

