Home Featured पुलिस की सतर्कता: अपराध की योजना बनाते चार बदमाशों को दो देशी कट्टा सहित दबोचा।

पुलिस की सतर्कता: अपराध की योजना बनाते चार बदमाशों को दो देशी कट्टा सहित दबोचा।

दरभंगा:  बहेड़ा थाना क्षेत्र के भरत चौक स्थित होटल में अपराध की साजिश रच रहे चार बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। दो अवैध देशी कट्टे, पांच जिंदा कारतूस, लूटे गए दो मोटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन, एक चाकू, 14,310 रुपये नकद और आठ मोबाइल सिम सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तार अपराधी मोहम्मद शाहाबुद्दीन (23 वर्ष, हाजमा चौराहा), विकास कुमार (22 वर्ष, बेलवागंज), अनुभव झा उर्फ विराट झा (22 वर्ष, साहु पड़री) और परशुराम ठाकुर (25 वर्ष, ईटवा शिवनगर) हैं।11 जनवरी की संध्या को बहेड़ा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि होटल में अपराधी इकट्ठा हो रहे हैं।

Advertisement

सूचना पर एसपी दरभंगा के निर्देश से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर के नेतृत्व में एसआईटी ने छापा मारा। पूछताछ में सभी ने कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता कबूल की। उनका पूर्व अपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें जेल यात्राएं शामिल हैं।

छापेमारी टीम में पु.नि. सहायक थानाध्यक्ष बहेड़ा, पु.नि. पंकज कुमार, अमृत कुमार साह, मुरलीधर साह समेत नौ पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने इसे अपराधियों के मनोबल तोड़ने वाली कार्रवाई बताया है।

Share