Home Featured पुलिस के दबाव में एससी- एसटी मामले में सात आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण।

पुलिस के दबाव में एससी- एसटी मामले में सात आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: एससी- एसटी थाना में दर्ज 43/2024 मामले में सात आरोपियों ने पुलिस दबाव के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बहेड़ी थाना क्षेत्र के धनौली गांव के रहने वाली प्रमोद सदा की पत्नी सोहगिया देवी ने एससी- एसटी थाना में मारपीट सहित जाति सूचक गाली देने का मामला दर्ज करवाया था। मामले को लेकर पांच लोग पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। शुक्रवार को पुनीत यादव, शत्रुघ्न यादव, रामबाबू यादव, ताराकांत यादव, वीरेंद्र यादव, चंद्र यादव व राजा यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

Advertisement

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि 43/24 में कुल 15 आरोपी थे। जिसमें 12 आरोपी ने आत्म समर्पण कर दिया है। दो अन्य आरोपी घटना के वक्त राजस्थान शहर में रह रहे थे। वहीं एक अन्य आरोपी भी गांव के बाहर होने की सूचना मिली है। इन लोगों के बारे में भी तहकिकात की जा रही है। यदि यह लोग मारपीट में शामिल होंगे, तो इन लोगों पर भी कारवाई की जाएगी।

Advertisement
Share