
पुलिस को चकमा देकर बंदी हुआ फरार।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: रविवार को डीएमसीएच के मेडिसिन वार्ड के आईसीयू में भर्ती एक बंदी के फरार हो जाने की घटना से हड़कम्प मच गया। फरार बंदी बेनीपुर का रहने वाला सूरज कुमार झा बताया जाता है। वह बेनीपुर मंडल उपकारा में चोरी के इल्जाम में बंद था। उसे ईलाज केलिए 19 अप्रैल को डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया था।

बंदी के साथ आये बेनीपुर मंडल उपकारा के सिपाही प्रह्लाद कुमार ने बताया कि सूरज मानसिक रूप से कमजोर था। उसे अन्य सिपाहियों के साथ 19 अप्रैल को ईलाज केलिए लाया गया था। रविवार को बंदी द्वारा बताया गया कि उसे बाथरूम जाना है। उसके बाद उसे बाथरूम ले जाया गया। हालांकि बाथरूम जाने के बाद भी उसके हाथ मे हथकड़ी लगा हुआ था।

काफी देर बाद जब वह बाथरूम से नहीं निकला तो खोजबीन शुरू हुई। सिपाहियों ने पीछे जाकर देखा तो वह बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो चुका था।


