Home Featured पूजा ब्रेक में भी न्यायिक कामकाज: दरभंगा सिविल कोर्ट ने रोस्टर किया जारी।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 24, 2025

पूजा ब्रेक में भी न्यायिक कामकाज: दरभंगा सिविल कोर्ट ने रोस्टर किया जारी।

दरभंगा: सिविल कोर्ट, दरभंगा में दुर्गा पूजा को लेकर आठ दिन का अवकाश रहेगा। हालांकि न्यायिक कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार, अवकाश के दौरान भी 3, 4 और 6 अक्टूबर को आपराधिक मामलों से संबंधित जमानत याचिकाओं एवं आवश्यक न्यायिक कार्यों की सुनवाई की जाएगी।

Advertisement

रोस्टर में तय हुई जिम्मेदारियां  उच्च न्यायालय के निर्देश पर जारी इस नई व्यवस्था में सत्र न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, अपर सत्र न्यायाधीश, उत्पाद न्यायालय, एससी/एसटी कोर्ट एवं पॉक्सो न्यायालय से जुड़ी जमानत याचिकाओं समेत सभी जरूरी मामलों की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट की पदाधिकारी प्रतिमा परिहार करेंगी।

Advertisement

सीजेएम और एसीजेएम के अंतर्गत आने वाले मामलों की सुनवाई की जिम्मेदारी एसीजेएम नवम कुमार रितेश को सौंपी गई है। वहीं, एसडीजेएम एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारियों की अदालत से जुड़े जमानत मामलों पर 3 अक्टूबर को न्यायिक दंडाधिकारी सुधांशु रंजन सिंह, जबकि 4 और 6 अक्टूबर को अर्चिता सिन्हा सुनवाई करेंगी।

Advertisement

न्याय अतिथियों की सुविधा पर आठ दिन के इस अवकाश के दौरान लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन दिन अदालतें जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेंगी। न्यायालय प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से आपराधिक मामलों के आवेदकों को राहत मिलेगी और जरूरी मामलों का निपटारा समय पर संभव होगा।

Advertisement

Share