Home Featured प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर दरभंगा रेलवे स्टेशन पर की गई मॉक ड्रिल।
Featured - मुख्य - April 22, 2025

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर दरभंगा रेलवे स्टेशन पर की गई मॉक ड्रिल।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को मधुबनी दौरे को सुरक्षा बंदोबस्त में प्रशासनिक स्तर कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। हर स्तर पर तैयारी पूरी की जा रही है। इसी को लेकर मंगलवार को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए मॉक ड्रिल की गई। इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व एटीएस डीएसपी विनय कुमार और जीआरपी हेडक्वार्टर की डीएसपी निधि कुमारी ने किया।

Advertisement

मॉक ड्रिल में एटीएस, रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। प्लेटफार्म संख्या एक पर जब डॉग स्क्वॉड, एटीएस टीम और भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा, तो यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की गई। डॉग स्क्वॉड की मदद से प्लेटफार्म पर मौजूद हर सामान की तलाशी ली गई। स्वन दस्ते ने यात्रियों के बैग की जांच की। एटीएस ने बम निरोधक मशीन से भी जांच की।

Advertisement

मौके पर जीआरपी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, आरपीएफ के हवलदार कामेश्वर सिंह और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एटीएस डीएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर रेलवे स्टेशन और भीड़ वाले इलाकों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से मॉक ड्रिल की जा रही है।

Advertisement
Share