Home Featured प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले स्वास्थ्य मंत्री ने किया एम्स निर्माण स्थल का निरीक्षण।
Featured - मुख्य - April 22, 2025

प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले स्वास्थ्य मंत्री ने किया एम्स निर्माण स्थल का निरीक्षण।

दरभंगा: 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी दौरा को लेकर हर स्तर पर तैयारियां तेज हो गयी हैं। प्रशासनिक महकमे से लेकर विधायक, सांसद एवं मंत्रीगणों का योजनाओं का निरीक्षण जारी है।

Advertisement

इसी क्रम में प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक एक दिन पहले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय बुधवार को दरभंगा के शोभन में एम्स के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। एम्स निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ा संस्थान का निर्माण होता है तो सबसे पहले उसकी चाहरदीवारी का कार्य शुरू होता है, इसी कड़ी में एम्स का बाउंड्री का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बाउंड्री के बाद एक विशाल भवन निर्माण कार्य शुरू होगा। 13 नवंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा एम्स का शिलान्यास किया था। दरभंगा में एम्स बनाने की मंजूरी 19 सितंबर 2020 को मिली थी। यह एम्स 187 एकड़ में फैला होगा।

Advertisement

दरभंगा का एम्स बलिया मौजा के पंचोभ गांव में बन रहा है। इसके निर्माण पर 1700 करोड़ रुपए खर्च होंगे। एम्स के मॉडल का निर्माण का काम दिल्ली आईआईटी को दिया गया था। इस प्रोजेक्ट को 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दरभंगा में बनने वाला एम्स में 750 बेड का होगा। इसमें मेडिकल और नर्सिंग पााठ्यक्रमों के लिए एक शिक्षण ब्लॉक और आवासीय कैंपस होगा। इसके साथ ही इससे संबंधित सुविधाएं और सेवाएं भी होंगी।

Advertisement

पहले चरण में 2.25 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में एम्स के भवन का निर्माण होगा उत्तर बिहार के लिए यह एक वरदान है। इस एम्स से मिथिला के 8 करोड़ लोगों को फायदा होगा। इसके साथ ही इस एम्स से समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया के लोगों को फायदा होगा। इसके साथ ही पड़ोसी राज्य बंगाल के साथ साथ पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी होगा. उनको भी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के साथ भू राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी, सांसद गोपालजी ठाकुर, हायाघाट विधायक रामचन्द्र साह एवं दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन आदि भी मौजूद थे।

Share