Home Featured प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन सौंप कारवाई की मांग।

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन सौंप कारवाई की मांग।

दरभंगा: दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी केलिए बिठौली चौक के निकट आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेताओं की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दरभंगा भाजपा ने स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में गुरुवार को लहेरियासराय टावर पर राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव के विरोध में प्रदर्शन किया तथा पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया। इस आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना सहित कई नेता व कार्यकर्ता थे।

Advertisement

इसके बाद सांसद डॉ गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष श्री मन्ना के साथ पार्टी नेताओं ने डीएम कौशल कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले कांग्रेस नेता सहित अन्य दोषियों को चिन्हित कर अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गई है।

Advertisement

कार्यक्रम में जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदयशंकर चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जिला महामंत्री विजय चौधरी, सुजित मल्लिक, संतोष पोद्दार, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश महासेठ, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सपना भारती, उज्जवल झा, अंकुर गुप्ता, मुकुंद चौधरी, मीरा मेहता, विनीता देवी, अश्वनी शाह आदि मौजूद थे।

Advertisement

Share