Home Featured प्राधिकार की सचिव ने बेनीपुर उपकारा का किया निरीक्षण, बंदियों को दी कानूनी सलाह।
Featured - मुख्य - December 17, 2025

प्राधिकार की सचिव ने बेनीपुर उपकारा का किया निरीक्षण, बंदियों को दी कानूनी सलाह।

दरभंगा:  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने बुधवार को बेनीपुर उपकारा का निरीक्षण किया। उन्होंने काराधीन बंदियों के रहन-सहन, खान-पान, स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा पटना उच्च न्यायालय व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का ब्योरा लिया।

Advertisement

सचिव ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवाओं के तहत मिल रही अधिवक्ता सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को सलाह दी कि मुकदमे की सुनवाई तिथि व अन्य विवरण अधिवक्ताओं या परिजनों से प्राप्त करते रहें। जेल स्थित लीगल एड क्लिनिक का भी निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त जेल विजिटिंग अधिवक्ताओं व पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) को निर्देश दिए कि कोई भी बंदी बिना अधिवक्ता न रहे। आवश्यकता पर तुरंत लीगल एड पैनल अधिवक्ता की निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराएं।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान पैनल अधिवक्ता मो. हाइदार अली, अमोल कुमार झा, काराधीक्षक वीरेंद्र कुमार राय, प्रभारी उपाधीक्षक अमितेश कुमार, सहायक कुमार गौरव व राजीव राम मौजूद थे। उपकारा में कुल 243 बंदी हैं, जिसमें 14 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा सचिव ने न्यायालय परिसर स्थित फ्रंट ऑफिस का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement
Share