Home Featured प्रेमिका के बुलाने पर गया युवक हुआ गायब, परिजनों ने अपहरण एवं हत्या की जताई आशंका। 

प्रेमिका के बुलाने पर गया युवक हुआ गायब, परिजनों ने अपहरण एवं हत्या की जताई आशंका। 

दरभंगा: एपीएम थाना क्षेत्र की एक प्रेमिका पर अपनी सहेली के सहयोग से पड़ोसी गांव के अपने प्रेमी का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया गया है। लड़का गत नौ मई से गायब है। अब उसकी हत्या की आशंका जतायी जा रही है।

Advertisement

इस मामले को लेकर लड़की के कथित प्रेमी दिघड़ा गांव निवासी राहुल सहनी (20) की मां रजनी देवी ने थाने में आवेदन देकर प्रेमिका एवं उसकी सहेली के विरुद्ध अपने पुत्र का उक्त दोनों लड़कियों द्वारा अपहरण कर हत्या किए जाने का संदेह भी जाहिर किया है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि राहुल को लड़की ने फोन कर अपने गांव स्थित तालाब किनारे बुलाया। राहुल अपने एक दोस्त के साथ रात लगभग 11:30 बजे बाइक से पहुंचा। दोनों की मुलाकात जारी थी कि इतने में चार-पांच नवयुवक पहुंचे और एकाएक राहुल के साथ मारपीट करने लगे।

Advertisement

यह देख राहुल का दोस्त अपनी बाइक लेकर भाग गया। अब दोस्त का कहना है कि रात के अंधेरे की वजह से वह उन युवकों को नहीं पहचानता। वह डर के मारे भाग गया। राहुल के दोस्त की निशानदेही पर ही राहुल की मां लड़कियों से पूछताछ करने उसके घर गयी थी, लेकिन उसे लड़की की ओर से समुचित जवाब नहीं मिला। लड़के की खोज-खबर के बाद अंतत: राहुल की मां ने अपने पुत्र का अपहरण कर हत्या का संदेह जताते हुए दोनों लड़कियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर्ज करवायी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर लड़के की बरामदगी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

Advertisement Hy
Share