Home Featured फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में प्रीतिवाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आयोग के निर्देश पर प्रशासन की कार्रवाई तेज।
Featured - मुख्य - July 27, 2025

फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में प्रीतिवाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आयोग के निर्देश पर प्रशासन की कार्रवाई तेज।

दरभंगा: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के निर्देश पर अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई आयोग द्वारा कराए गए जांच के बाद की गई, जिसमें प्रकरण की पुष्टि हुई थी।

Advertisement

दरअसल, आयोग के उप निदेशक ने दरभंगा के जिला पदाधिकारी को निर्देश जारी करते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था। उक्त आदेश के आलोक में जाले अंचल कार्यालय के प्रखंड राजस्व पदाधिकारी प्रवीण कुमार कर्ण ने जाले नगर स्थित पोस्ट ऑफिस के निकट निवासी स्व. महेश राम एवं गीतादेवी की पुत्री प्रीतिवाला के खिलाफ जाले थाना में मामला दर्ज कराया है।

Advertisement

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पॉल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच का दायित्व जाले थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एसआई) दिव्यांशु शेखर को सौंपा गया है। पुलिस अब इस प्रकरण में साक्ष्य संकलन और कानूनी प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement
Share