Home Featured फसल क्षति की मांग को लेकर सीपीआईएम ने कृषि कार्यालय पर किया प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - April 28, 2025

फसल क्षति की मांग को लेकर सीपीआईएम ने कृषि कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

दरभंगा: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी सीपीआई(एम) की ओर से जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय के सामने जिले में हुई फसल क्षति मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।

Advertisement

साथ ही फसल क्षति का गलत रिपोर्ट प्रतिवेदन देने वाले किसान प्रखंड कृषि पदाधिकारी समन्वयक, सलाहकार एवं जिला कृषि पदाधिकारी पर कारवाई करने टीम गठित कर पुन: फसल क्षति का सही आकलन कर रिपोर्ट देने की मांग को लेकर  प्रदर्शन किया गया ।

Advertisement

जिला कृषि पदाधिकारी के बुलावे पर पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती के नेतृत्व में पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने वार्ता किया वार्ता में बहादुरपुर पार्टी सचिव गणेश  महतो किसान नेता रामवृक्ष माझी शीला देवी नीरज कुमार शामिल थे। जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को जानकारी दिया कि 9-10 अप्रैल को ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी समन्वयक किसान सलाहकार ने 70% गेहूं कटाई से संबंधित प्रतिवेदन दिया फसल क्षति अनुदान के लिए 33% कम से कम क्षतिपूर्ति होना चाहिए था मगर ऐसा रिपोर्ट नहीं आने के चलते दरभंगा जिला का क्षतिपूर्ति 0 रिपोर्ट दिया गया, जब प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह गलत रिपोर्ट है। कार्यालय में बैठे ही रिपोर्ट कराया गया है। पुन: टीम गठित कर फसल क्षति का सही आकलन किया जाना चाहिए। इस पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में कृषि निदेशालय को दरभंगा कृषि कार्यालय से पत्राचार कर रहे हैं, उसके बाद टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। इस आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन स्थगित किया गयावही गणेश महतो की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई(एम) राज्य सचिवमंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि 9 एवं 10 अप्रैल को दरभंगा जिला में बेमौसम बारिश के चलते बड़े पैमाने पर फसल क्षति हुई बहादुरपुर हनुमान नगर हायाघाट बहेरी कुशेश्वर बिरौल गौरा बोराम घनश्यामपुर मनिगाछी ताड़डी किरतपुर मनिगाछी सिंहवाड़ा केउटी में फसल क्षति हुई।

Advertisement

मगर गलत प्रतिवेदन के चलते किसानों को फसल क्षति अनुदान से वंचित रखा गया, यह सरासर अन्याय है। किसान सलाहकार एवं जिला कृषि पदाधिकारी के मनमानी के चलते फसल क्षति अनुदान से किसानों को वंचित करने की साजिश की गई है। उन्होंने अभिलंब फसल क्षति का सही आकलन कर राज्य सरकार को रिपोर्ट देने की मांग की उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानों के गलत नीति के चलते कर्जे में डूबे किसान आत्महत्या करने के लिए बाध्य हो रहे हैं। किसानों ने बड़ी उम्मीद से महंगे खाद बीज सिंचाई से गेहूं मकई दलहनकी खेती आबाद किया था मगर उनका फसल बर्बाद हो गया 90% किसान खेती पर ही निर्भर है और फसल से ही उनका परिवार के भरण पोषण के साथ-साथ अन्य कार्य संपन्न होता है। सरकार ने बाढ़ सुखार का स्थाई निदान नहीं किया जल जमाव की समस्या का निदान नहीं हुआ किसानों के ऊपर चौतरफा हमला हो रहा है। किसानों के साथ किए जा रहे अनदेखी को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी फसल छाती अनुदान की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा बहादुरपुर पार्टी सचिव गणेश महतो ने कहा कि जिले में बेमौसम बारिश के चलते बहादुरपुर समेत पूरे जिले के किसानों का बड़े पैमाने पर फसल छती हुई मगर आश्चर्य की बात है कि दरभंगा जिले के एक भी पंचायत को जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा क्षति नहीं बताया गया है यह बहुत ही दुखद है। किसान सलाहकार एवं कृषि पदाधिकारीने कार्यालय में बैठ कर ही दरभंगा जिले के क्षति का आकलन किया है और दरभंगा जिले में फसल की प्रभावित नहीं होने का रिपोर्ट किया है। जब तक किसानों को फसल छाती अनुदान नहीं मिल जाता है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सभा को नीरज कुमार, रूबी देवी, रामवृक्ष माझी, प्रवीण कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

Advertisement
Share