
बढ़ते गर्मी के कारण ग्यारह बजे तक ही चलेगा विद्यालय, जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।
दरभंगा: डीएम राजीव रोशन ने दोपहर के समय तेज गर्मी और तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी के मद्देनजर बच्चों की सेहत को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में दिन के 11 बजे के बाद सभी कक्षाओं की पढ़ाई पर रोक लगा दी है।स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे शैक्षणिक गतिविधियों का समय आदेश के अनुसार दोबारा तय करें। जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीईओ को आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है।


