Home Featured बदमाशों ने युवक को पीट- पीटकर किया अधमरा, नाखून भी उखाड़ा।

बदमाशों ने युवक को पीट- पीटकर किया अधमरा, नाखून भी उखाड़ा।

दरभंगा: जिला  गौड़ाबौराम प्रखंड के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आसी गांव के एक युवक को मारपीट कर अपराधियों ने अधमरा कर दिया। जानकारी के मुताबिक राम रूप महतो के 27 वर्षीय पुत्र मुकेश महतो को मोतीपुर गांव से किसी निमंत्रण से लौट रहा था। पीड़ित के भाई महेंद्र महतो ने बताया कि लौटते वक्त रास्ते में हीं उसके पहचान के मुकेश यादव ने देर रात बोरवा गांव में रूकने को कहा।

Advertisement

किसी बात को लेकर हुए आपसी विवाद में मुकेश महतो पर हमला कर दिया। शरीर पर कई जगह गंभीर चोट था।इस तरह मारा गया था कि कई अंग टूट गये थे, उंगलियों से नाखून उखड़ लिया गया था। किसी धारदार हथियार से सर पर वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जब वह अचेत हो गया तो उसे मरा हुआ समझकर गांव के रुचि घाट पुल के पास ले जाया गया। जब तक उसे ठिकाना लगाया जाता सड़क से किसी बाईक सवार व्यक्ति को आता देख सभी अपराधी फरार हो गया। इधर घनश्यामपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है किसी तरह का आवेदन थाना में नहीं दिया गया है।

Advertisement
Share