Home Featured बाइक एवं टेंपो के आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी।
Featured - मुख्य - July 25, 2024

बाइक एवं टेंपो के आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी।

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर चौक के पास गुरूवार को बाइक एवं टेंपो के आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि टेंपो चालक मौके से भाग गया। जख्मी युवक ब्रह्मपुरा निवासी वीरेंद्र सदा और रोशन सदा को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को बाइक सवार वीरेंद्र सदा और रोशन सदा बाइक से बिठौली की ओर जा रहे थे। अचानक सामने से आ रही बेलगाम टेंपो ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही दोनों बाइक सवाल सड़क पर गिर कर बेहोश हो गए।

Advertisement

घटना को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने दोनों जख्मी बाइक सवार को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी।

Share